![]()
नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कांग्रेस का बोर्ड बनने की आशंका जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। आहूजा ने अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अलवर की जनता को पानी, बिजली और सड़क के मुद्दे नहीं देखने हैं। केवल सनातन धर्म को देखकर भाजपा के कमल के फूल को खिलाना है। बाकी सब मुद्दे भौतिक सुख हैं, असली सुख सनातन धर्म है। आहूजा ने कहा कि राहुल गांधी दलितों का ठेकेदार बन रहा है। वह झूठ के ऊपर नकाब लगा रहे हैं। उन्होंने अलवर और राजस्थान समेत निगम व नगर पालिका क्षेत्रों की जनता से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि सड़क, बिजली और पानी ये सब होता रहेगा, लेकिन असली सुख सनातन धर्म है। इसलिए भाजपा के अधिकृत उम्मीदवारों को वोट देकर जिताएं। निगम और सभी नगर पालिकाओं में भाजपा का कमल का फूल खिलना चाहिए। सवाल- जनता को बिजली, पानी और सड़क की सुविधा नहीं मिले तो भाजपा को वोट क्यों दे?
इस पर आहूजा ने कहा, “मैंने जितना बताया है, केवल उतना ही कहूंगा। उससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।” आहूजा ने कहा कि भाजपा मेरी मां है, मैं भाजपा में था और रहूंगा। मुझे हटाने वाले होते कौन हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास बीच में ऑफर आया था। पावर हाउस यानी आरएसएस की ओर से कहा गया कि आपको भाजपा में लेने के लिए तैयार हैं, लेकिन मैंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरी जिले, राज्य समेत देश में इमेज खराब कर दी गई है। इसलिए मैं भाजपा के लिए रहूंगा, लेकिन पार्टी में नहीं जाऊंगा। सवाल- आप कह रहे हैं कि बिजली-पानी कुछ नहीं है, जनता प्यासी मर जाए?
आहूजा ने जवाब दिया कि मैं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य मंत्री संजय शर्मा के फेवर में नहीं हूं, लेकिन मदन राठौड़ और भजनलाल शर्मा के कारण मैं भाजपा का नुकसान नहीं होने दूंगा। केवल भाजपा को जितवाना है। सड़क, पानी और बिजली इनमें से किसी को नहीं देखना है।
Source link
भाजपा पूर्व विधायक बोले-में दोनों मंत्रियों के फेवर में नहीं:आहूजा ने कहा- अलवर में जनता को पानी, बिजली और सड़क नहीं, सिर्फ सनातन धर्म देखना है
