Headlines

खरड़ में AAP ने गोल्डी को हलका इंचार्ज लगाया:MLA अनमोल गगन मान के हलके की जिम्मेदारी; कल सीएम मान ने रैली की थी




आम आदमी पार्टी ने खरड़ विधानसभा हलके में संगठन की जिम्मेदारी परमिंदर सिंह गोल्डी को सौंपी है। उन्हें नया हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। खरड़ से पंजाबी सिंगर और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान विधायक हैं। खास बात यह है कि गोल्डी की नियुक्ति का आदेश उसी दिन आया, जब खरड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान का लोक मिलनी समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोल्डी मुख्यमंत्री मान के साथ मंच पर नजर आए। सांसद मालविंदर सिंह कंग भी इस दौरान मंच पर मौजूद रहे। परमिंदर गोल्डी इस समय पंजाब सरकार के पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन है। पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर गोल्डी इस समय पंजाब सरकार के पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन है। युद्व नशे के विरुद्व मुहिम में भी अहम भूमिका निभा रहे है। साथ ही पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया, सीएम भगवंत मान केंद्रीय लीडरशिप के करीबी माने जाते है। उन्होंने पिछले दिनों नशों के खिलाफ पूरे राज्य में सफल रैलियां तक आयोजित की थी। स्टूडेंट पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं गोल्डी गोल्डी छात्र राजनीति में सक्रिय रहे है। साथ ही न्यू चंडीगढ़ एरिय के रहने वाले है। वह वहां से इलेक्शन लड़ने के इच्छुक भी है। 2022 चुनाव के समय भी फील्ड में एक्टिव थे। लेकिन आप ने उस समय अनमोल गगन मान का मौका दिया था। लेकिन इस बार वह पहले से ही पूरी तैयारी से जुटे हुए है। वह जहां सीधे लोगो से जुड़ रहे है। वहीं, हलके में अपनी ब्राडिंग भी कर रहे है। केजरीवाल ने लिया था फीडबैक
पिछले दिनों पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल में मोहाली में एक अहम मीटिंग की थी। इसके बाद हलके के समीकरणों का फीडबैक लेने के बाद यह आदेश जारी किए है। गोल्डी जसवीर सिंह गड़ी के बाद दूसरे नेता है। जिन्हें किसी हलके की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनमोल गगन ने जुलाई, 2025 में पार्टी छोड़ने का कर दिया था ऐलान अनमोल गगन मान ने 19 जुलाई 2025 को सोशल मीडिया के जरिए राजनीति छोड़ने और खरड़ विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था। हालांकि, अगले ही दिन 20 जुलाई 2025 को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया था। इसके बाद वह खरड़ से विधायक के तौर पर अपने पद पर बनी रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *