![]()
कपूरथला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है और उम्मीदवार समर्थन जुटाने के लिए साथी वकीलों से संपर्क कर रहे हैं। प्रधान पद के लिए रघुबीर पाल सिंह बाजवा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए मनप्रीत सिंह वालिया ने अपना पर्चा भरा। महिला वर्ग के लिए आरक्षित उपप्रधान पद पर दीपिका शीतल ने उम्मीदवारी पेश की। संयुक्त सचिव पद के लिए विवेका जाखू और कोमल कुमारी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कमलप्रीत ने भी किया नामांकन इसके अलावा कार्यकारी सदस्य पद के लिए कमलप्रीत ने भी अपना नामांकन भरा। नामांकन प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और अंतिम सूची जारी होगी। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उम्मीदवारों ने अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए संपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रधान सहित अन्य प्रमुख पदों पर कितने उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
Source link
कपूरथला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू:प्रधान पद के लिए रघुबीर पाल, जनरल सेक्रेटरी के लिए मनप्रीत वालिया ने भरा पर्चा
