![]()
एमपी के रीवा में 30 साल के युवक की गला रेंतकर किए ब्लाइंड मर्डर का संदिग्ध युवक को पुलिस ने नर्मदापुरम में पकड़ लिया। नर्मदापुरम के ग्राम बमुरिया में एक राजपूत परिवार घर में गोपनीय तरह से संदिग्ध आदिवासी युवक मजदूरी कर रहा था। उसे नर्मदापुरम के डोलरिया थाना प्रभारी प्रवीण चौहान, एसआई खुमानसिंह और टीम की मदद से रीवा पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया। बुधवार को आरोपी को पुलिस बमुरिया में उस स्थान पर भी ले गई। जहां से उसने घटना से जुड़े साक्ष्य छुपाए थे। वो भी जब्त किया है। जिसके बाद रीवा के लिए पुलिस रवाना हुई। रीवा एसपी डॉक्टर गुरकरन सिंह ने बताया एक सप्ताह पहले रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के ग्राम दुआरी पिपरहा में एक युवक की गला रेंती लाश मिली थी। इसी मामले में एक संदिग्ध आरोपी नर्मदापुरम में छुपा था। जिसे पकड़ा है। ब्लाइंड मर्डर केस में जल्द खुलासा किया जाएगा। दरअसल पुलिस के मुताबिक मृतक मोहम्मद इसरार उर्फ बब्बू मजदूरी करता था। 26 अगस्त की शाम को इसरार घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चला। 28 अगस्त की सुबह कुछ लोगों ने नहर घाट के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव इसरार का निकला। घटनास्थल पर चाकू और खून के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने हत्या का शक जताया था। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जिसमें आरोपी के नर्मदापुरम के बमुरिया में छुपे होने की जानकारी मिली।
Source link
रीवा में हत्या कर नर्मदापुरम आया आरोपी, पकड़ाया:गला रेतकर हुए अंधेकत्ल मामले में था फरार; जल्द होगा खुलासा
