Headlines

ने ‘पंचग्राम’ प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल:कहा-गुरुग्राम संभल नहीं रहा, नए शहर बसा दो, मुंबई इंवेस्टर सम्मिट में मुख्यमंत्री ने किया था बखान




अपनी ही सरकार की नीतियों पर मुखर रहने वाले केंद्रीय मंत्री और अहीरवाल के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य की भाजपा सरकार पर फिर से बड़ा राजनीतिक हमला किया है। इस बार उनके निशाने पर कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित ‘पंचग्राम’ बसाने की योजना रही। राव इंद्रजीत सिंह ने गुरुग्राम की मौजूदा बदहाली का हवाला देते हुए सरकार के इस बड़े प्रोजेक्ट की उपयोगिता और दूरदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बिना नाम लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार को आईना दिखाते हुए बेहद तल्ख लहजे में कहा कि आज के समय में हर कोई सिर्फ यह दिखाने में जुटा है कि गुरुग्राम का और विस्तार करने से राज्य को अधिक रेवेन्यू मिलेगा और ज्यादा पैसा आएगा। KMP के ऊपर 4-5 शहर बसा दो जो केएमपी एक्सप्रेस है, उसके ऊपर भी चार-पांच शहर बसा दो। मतलब यह है कि वर्तमान गुरुग्राम का बुनियादी ढांचा तो हमसे पूरा संभल नहीं रहा है। आज यहां न तो सड़कें पूरी तरह ठीक हो पा रही हैं और न ही जनता को पूरा पानी मिल पा रहा है। जब बुनियादी सुविधाएं ही अधूरी हैं, तो नए शहर का बोझ कैसे उठाया जाएगा?” राव इंद्रजीत सिंह के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वे गुरुग्राम की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज कर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं। मुंबई इन्वेस्टर समिट में मुख्यमंत्री ने बताया था बेहतर प्रोजेक्ट केंद्रीय मंत्री का यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक हाई-प्रोफाइल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया था। इस समिट में हरियाणा सरकार ने देश-विदेश के बड़े निवेशकों के सामने गुरुग्राम और केएमपी के विकास का खाका खींचा था। इस समिट के दौरान मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए ‘पंचग्राम’ परियोजना का जमकर बखान किया था। सरकार का दावा है कि केएमपी एक्सप्रेसवे के आसपास पांच नए आधुनिक शहर बसाने से औद्योगिक क्रांति आएगी, रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे और हरियाणा को भारी-भरकम राजस्व मिलेगा। राव इंद्रजीत सिंह ने मुंबई में किए गए इन दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाकर सरकार को बैकफुट पर ला दिया है। बढ़ सकती हैं भाजपा की मुश्किलें राव इंद्रजीत सिंह का अपनी ही सरकार के खिलाफ यह हमलावर रुख हरियाणा की सियासत में नई हलचल पैदा कर गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि जब सरकार के अपने ही वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री विकास दावों को खारिज कर रहे हैं, तो विपक्ष को बैठे-बिठाए सरकार को घेरने का एक बड़ा मुद्दा मिल गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *