![]()
सिरसा जिले में बीड़ी मांगने के बहाने सफेद ब्रेजा कार युवकों द्वारा छीना-झपटी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसमें गाड़ी की नंबर प्लेट से आरोपियों की पहचान करने में आसानी रही। ब्रेजा गाड़ी मेवात के तावड़ू से रजिस्ट्रड है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं और मांगने-खाने और आंखों का सूरमा बेचने का काम करते हैं। चारों युवक कार लेकर इधर-उधर गांवों में घूमते रहते हैं और वारदात को अंजाम देते हैं। चारों आरोपी सिरसा के चौपटा एरिया में भी मांगने-खाने व सूरमा बेचने आए हुए थे, उस समय भेष नहीं बदला था। गर्मी में दोपहर के चलते सुनसान एरिया देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। उस दिन रोड पर बाइक ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। पहले बीड़ी मांगने के बहाने बाइक को रूकवाया और दूसरे ने ड्राइवर पर पानी फेंक दिया और जेब से पर्स छीन लिया था। मामले में नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने चार आरोपियों को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की ब्रेजा कार भी बरामद की है। चारों आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजान नाथ पुत्र राजपाल नाथ (ममेरां कलां), सुखदेव पुत्र सरदूल सिंह (मोरीवाला), अजय पुत्र सरदूल सिंह (मोरीवाला) और सरदूल पुत्र चनण राम (मोरीवाला) के रूप में हुई है। गांव रामपुरा ढिल्लो के सतपाल पुत्र महाबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार, चारों आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इनमें से एक आरोपी पर अपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। इसका डिटेल जुटाई जा रही है। पहचान होने पर गाड़ी और आरोपियों को पकड़ने में समय नहीं लगा। पूरा घटनाक्रम जानिए कार सवार युवकों ने इशारा कर बाइक रूकवाया शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बाइक पर गांव रुपावास से रामपुरा ढिल्लो जा रहा था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जब वह गांव जोड़कियां और रुपावास के बीच नहर के पास पहुंचा तो पीछे से एक सफेद ब्रेजा कार उनके आगे आकर रुक गई। कार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक रोकने पर कार से दो लोग नीचे उतरे। जेब से निकाला पर्स शिकायत के अनुसार, कार में सवार एक व्यक्ति ने उससे बीड़ी मांगी। जैसे ही वह कुर्ते की जेब से बीड़ी का बंडल निकालने लगा तो एक आरोपी ने उसके मुंह पर पानी फेंक दिया। दूसरे आरोपी ने जबरदस्ती उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। आरोपियों ने पर्स में रखे एक हजार रुपए निकाले और पर्स नीचे गिराकर कार में बैठकर फरार हो गए। उसमें एक हजार रुपए बच गए। सीसीटीवी में कार जाते समय दिखी इसके बाद चारों कार लेकर जोड़कियां की ओर से भाग गए। वहां के मेडिकल स्टोर संचालक व अन्य जानकार के पास उसने फोन किया और कार को रूकवाने को कहा। वे उनको गांव में जाते समय रूकवाने लगे तो युवकों ने कार को नहीं रोकी और तेजी से कार भगा ले गए। सीसीटीवी में कार जाते समय दिखी, परंतु उनके चेहरे नहीं पहचाने। ये चारों गांव में भीख मांगने के बहाने वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। अज्ञात पर किया था केस दर्ज उसके बाद पुलिस को सूचना दी। शिकायत पर नाथूसरी चौपटा थाने में पहले अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को ब्रेजा कार सहित थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Source link
सिरसा में छीना-झपटी करने वाले 4 युवक गिरफ्तार:बीड़ी मांगने के बहाने रुकवाई बाइक; मुंह पर पानी फेंक छीना पर्स
