Headlines

मोहाली में ASI की गोली लगने से मौत:रिटायर DGP के गनमैन थे; पत्नी बोलीं- छुट्टी नहीं मिलने से परेशान थे




मोहाली के सेक्टर-80 में गुरुवार सुबह एक ASI की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है। बताया जा रहा है कि उन्हें उनकी अपनी पिस्तौल से करीब से 4-5 गोलियां लगीं। मृतक की पहचान ASI ओंकार सिंह के रूप में हुई है। वह रिटायर DGP अर्पित शुक्ला के साथ गनमैन के तौर पर तैनात थे। परिवार के सदस्य अस्पताल और मॉर्चरी पहुंचे हैं। परिवार के मुताबिक, सुबह उन्हें फोन आया कि ओंकार सिंह खड़े-खड़े गिर गए हैं और इसी दौरान गोली चलने की बात बताई गई। उनकी पत्नी ने बताया कि ओंकार सिंह काफी परेशान चल रहे थे और छुट्टी लेना चाहते थे, लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल रही थी। कल वह छुट्टी पर थे, लेकिन अचानक किसी के फोन के बाद उन्हें ड्यूटी पर बुलाया गया। पत्नी के मुताबिक, फोन पर बताया गया कि ओंकार सिंह के गले में डाली पिस्तौल से गिरने के दौरान गोली चल गई। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर गिरने से गोली चली होती तो एक गोली लगती, 4-5 गोलियां कैसे लग सकती हैं। परिवार ने मामले में कई सवाल उठाए हैं। पुलिस बोली- राइफल गिरने से गोली चली मौके पर पहुंचे अधिकारी सिमरजीत सिंह शेगरिल ने कहा कि एएसआई ओंकार सिंह की मौत अचानक गोली चलने से हुई है। यह एक्सीडेंटल डेथ का मामला है। वह एक सीनियर अधिकारी के साथ बतौर संतरी ड्यूटी करते थे। अधिकारी के मुताबिक, राइफल नीचे गिरने से गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हुई। जब अधिकारी से परिवार की ओर से उठाए गए सवालों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवार ने शव देख लिया है और अब उन्हें तसल्ली है। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे ने भी शव देख लिया है। खबर को हम अपडेट कर रहे…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *