Headlines

255 किलो डोडाचूरा तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार:10 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा, 5 हजार रुपए का इनाम भी था




प्रतापगढ़ पुलिस ने 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में 10 महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जलोदा जागीर थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत आरोपी जीवनलाल मीणा को पकड़ा। आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसका नाम टॉप-10 फरार अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस के अनुसार मामला 26 नवंबर 2025 का है। तत्कालीन थानाधिकारी मांगीलाल पुलिस टीम के साथ गश्त और नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक TUV-300 और एक ईको वैन की तलाशी ली। दोनों वाहनों से कुल 255 किलो 245 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था। मौके से चांदोली निवासी सुनील मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी जीवनलाल मीणा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में जलोदा जागीर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 10 महीने से फरार, 5 हजार रुपए का इनाम था मामले के बाद से पुलिस लगातार जीवनलाल मीणा की तलाश कर रही थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया और उसे टॉप-10 फरार अपराधियों की सूची में शामिल किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीवनलाल पिता कंवरलाल मीणा, उम्र 35 वर्ष, निवासी अचलपुरा, थाना छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। SP के निर्देश पर टीम ने की कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग और छोटीसादड़ी डीएसपी बाबूलाल मुरारिया की देखरेख में जलोदा जागीर थानाधिकारी उप निरीक्षक देवीसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में थानाधिकारी देवीसिंह, हेड कांस्टेबल बजरंगसिंह, हिम्मतसिंह, कांस्टेबल विनयप्रतापसिंह, धर्मेंद्र, राजेंद्रसिंह और नारायणसिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल हिम्मतसिंह की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *