![]()
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने घर के बाहर संदिग्ध तरीके से हाई रेजोल्यूशन, वाई-फाई और नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का आरोप लगाया है। विधायक ने इस मामले में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच और अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि हाल ही में उनके घर के बाहर पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने मोबाइल और निगरानी से जुड़े उपकरण लगाए थे। स्थानीय लोगों के विरोध और पूछताछ के बाद पता चला कि कैमरे किसी के कहने पर लगाए जा रहे थे। तीन-चार दिनों से रेकी का भी लगाया आरोप विधायक प्रदीप प्रसाद का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से कुछ संदिग्ध लोग उनके घर और आसपास के इलाके की रेकी कर रहे हैं। कैमरे लगाए जाने की घटना के बाद उन्हें अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस की तकनीकी शाखा से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। विधायक का कहना है कि जांच से यह स्पष्ट होना चाहिए कि कैमरे किस उद्देश्य से लगाए जा रहे थे और इन्हें लगाने का निर्देश किसने दिया था। जांच पूरी होने तक अतिरिक्त सुरक्षा की मांग प्रदीप प्रसाद ने मांग की है कि मामले की जांच पूरी होने तक उनके घर और परिवार की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर पूरी घटना की जानकारी दी है। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तकनीकी पहलुओं को भी शामिल करने की मांग की है, ताकि निगरानी उपकरण लगाने के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके। तीन युवकों से पूछताछ कर रही पुलिस कोर्रा थाना प्रभारी नमेधारी रजक ने बताया कि पुलिस मामले में मुहम्मद एहसान अहमद, मुहम्मद शाहबाज और मोहम्मद अदनान नाम के तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
विधायक प्रदीप प्रसाद के घर के बाहर संदिग्ध CCTV कैमरे:पेट्रोल पंप के पास लगाए गए हाई रेजोल्यूशन कैमरे, विधानसभा अध्यक्ष से जांच-सुरक्षा की मांग
