Headlines

सोनीपत में समाधान शिविर में 12 शिकायतें मिलीं:सीटीएम ने जल्द समाधान के निर्देश दिए; बोलीं- निपटारे में बेवजह देरी ना हो




सोनीपत में आज 3 सितंबर को नगराधीश सिमरन की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। यह शिविर गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित हुआ। इसका मकसद लोगों की समस्याओं को एक ही जगह सुनना और उनका जल्द समाधान करना था। शिविर में अलग-अलग विभागों से जुड़ी 12 शिकायतें दर्ज की गईं। नगराधीश सिमरन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शिविर में कई तरह की शिकायतें मिलीं। इनमें गांव पिनाना से प्रॉपर्टी आईडी अपने नाम करवाने, गांव भैंसवाल खुर्द से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक मदद लेने की शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा, गांव पीपली खेड़ा से बिजली बिल की गलती ठीक करवाने और गांव प्रहलादपुर से बिजली बिल माफ करवाने की शिकायतें भी दर्ज हुईं। पेंशन बनवाने समेत ये कई शिकायतें आईं अन्य शिकायतों में गांव चिड़ाना से दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग की गई। सोनीपत से प्रॉपर्टी आईडी में मालिक का नाम और मकान नंबर बदलवाने की शिकायत आई। विकास नगर सोनीपत से फैमिली आईडी में दर्ज गलत बिजली कनेक्शन हटवाने की शिकायत भी दर्ज हुई। इंतकाल, फैमिली आईडी और पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी इस दौरान मिलीं। बोलीं- निपटारे में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए नगराधीश सिमरन ने सभी शिकायतों सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से देखें और जल्द से जल्द उसका समाधान करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। हर मामले की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय पर मिले। इस शिविर में एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा और तहसीलदार कीर्ति मौजूद रहे। इनके साथ ही अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *