Headlines

पंजाब कैबिनेट की 5 सितंबर को बैठक:चंडीगढ़ में CM आवास पर होगी मीटिंग; कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर




पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुला ली है। बैठक 5 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होगी। बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होगी। इस दौरान कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। यह मीटिंग इस समय होने जा रही है जब सरकार इलेक्शन मोड में आ चुकी ळै। एक के बात एक बड़ी सौंगाते लोगों को दी जा रही है। उसी से जोड़कर इसे भी देखा जा रहा है।
तीन महीनों हुई कैबिनेट मीटिंग यह बड़े फैसले लिए गए है
मई 2026 65 हजार से ज्यादा आउटसोर्स और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला। आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने वाले बिल को मंजूरी। DA और पेंशन के बकाया की जांच के लिए कैबिनेट सब-कमेटी बनाई गई। भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई के लिए 7 विशेष अदालतें बनाने को मंजूरी। 2. 10 जून 2026 NEET UG की दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों और एक अटेंडेंट के लिए मुफ्त बस यात्रा। लेक्चरर के 1,013 पदों पर भर्ती को मंजूरी। PWD में 156 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती को मंजूरी। पटियाला और जालंधर में गीले कचरे से CBG बनाने के प्रोजेक्ट को मंजूरी। औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 में संशोधन। 3. 5 अगस्त 2026 निजी स्कूलों की फीस नियंत्रित करने वाले बिल को मंजूरी। 5 साल की सेवा पूरी कर चुके योग्य आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का फैसला। तीन डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी खोलने को मंजूरी। पंजाब GST एक्ट में संशोधन। पंचायत सचिव और ग्राम सेवक को मिलाकर नया पंचायत डेवलपमेंट सेक्रेटरी कैडर बनाने का फैसला। 582 पशु अस्पतालों में फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारियों की सेवाएं 31 मार्च 2027 तक बढ़ाईं। PWD में 19 ड्राफ्ट्समैन की भर्ती को मंजूरी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *