Headlines

कैथल में इंजीनियरों ने किया रेशनेलाइजेशन का विरोध:7 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी, डीसी को ज्ञापन दिया




कैथल में पंचायत राज विभाग के इंजीनियरों ने सरकार के प्रस्तावित रेशनेलाइजेशन और पुनर्गठन के विरोध में डीसी को ज्ञापन सौंपा। पंचायती राज इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक्सईएन अभिषेक नैन के नेतृत्व में सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की। एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि प्रदेशभर के पंचायत राज इंजीनियर प्रस्तावित बदलावों को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में 7 सितंबर को पेन डाउन हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद 8 से 10 सितंबर तक जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन तेज करने की चेतावनी पंचायती राज के एक्सईएन अभिषेक नैन, पंचायती राज एसोसिएशन के जिला उपप्रधान मनीष तंवर तथा कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र कुमार ने कहा कि यदि सरकार ने इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। उनका कहना है कि तकनीकी विभाग में इस तरह के बदलाव से विकास कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण प्रभावित हो सकता है। इंजीनियरों ने किया कड़ा विरोध एसोसिएशन ने सरकार से पंचायत राज इंजीनियरिंग विंग के प्रस्तावित रेशनलाइजेशन एवं पुनर्गठन पर दोबारा विचार करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 8 से 10 सितंबर तक सांकेतिक हड़ताल और प्रदर्शन के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को तकनीकी एवं प्रशासनिक नियंत्रण से हटाकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के अधीन करने की योजना बना रही है। इंजीनियरों ने इसका कड़ा विरोध किया है। इसके साथ ही एसई और चीफ इंजीनियर के पद खत्म करने तथा करीब 130 जेई के पदों में कटौती के प्रस्ताव पर भी आपत्ति जताई गई है। एसोसिएशन का कहना है कि पंचायत राज इंजीनियरिंग विंग में तकनीकी ढांचे को कमजोर करने के बजाय इसे और मजबूत किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *