![]()
पंचकूला शहर में राहगीरों को निशाना बनाने वाले स्नैचरों के खिलाफ पंचकूला पुलिस को कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने सेक्टर-19 क्षेत्र में एक राहगीर से मोबाइल छीनने की वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल, छीना गया मोबाइल और एक अन्य वारदात से जुड़ा स्नैच किया हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है। बुलेट पर आए थे बदमाश डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक (IPS) अमरिंदर सिंह के अनुसार, घटना 29 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे की है। शिकायतकर्ता अपने काम से छुट्टी के बाद ग्रीन पार्क फेज-2 स्थित पेट्रोल पंप के पीछे वाली सड़क से पैदल अपने घर (चंडीगढ़) लौट रहा था। जब वह फोन पर बात कर रहा था, तभी पीछे से बुलेट सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
क्राइम ब्रांच की टीम ने दबोचा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच-2 के इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ पन्ना निवासी डेराबस्सी, मोहाली व विकास उर्फ शक्तिमान मूल निवासी सहारनपुर (फिलहाल निवासी डेराबस्सी) के तौर पर हुई है। पूछताछ में एक और स्नैचिंग का खुलासा पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने एक और मोबाइल स्नैचिंग की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने दूसरा फोन भी बरामद कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी विकास उर्फ शक्तिमान आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ वर्ष 2024 में भी थाना सेक्टर-14 पंचकूला में स्नैचिंग का मामला दर्ज है।
Source link
पंचकूला क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन:मोबाइल छीनने वाले 2 स्नैचर 48 घंटे में गिरफ्तार; 2 मोबाइल और बुलेट बरामद, आरोपी न्यायिक हिरासत में
