Headlines

राज्य सरकार ने DEO को किया सस्पेंड:स्कूलों के बिजली बिल के पैसों में गड़बड़ी का आरोप, BEO रहते हुआ था मामला




शासकीय स्कूलों के बिजली बिल की राशि में गड़बड़ी के मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को निलंबित कर दिया गया है। डहरिया पहले महासमुंद जिले के बसना में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। आदेश के मुताबिक, बसना विकासखंड में शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों के बिजली बिल की राशि में गड़बड़ी की गई। इससे शासन को आर्थिक नुकसान हुआ। मामले को गंभीर वित्तीय अनियमितता मानते हुए डहरिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग ने कहा है कि डहरिया ने अपने पद की जिम्मेदारियों का ठीक से पालन नहीं किया और गंभीर अनुशासनहीनता की। रायपुर रहेगा निलंबन मुख्यालय स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत डहरिया को निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा, रायपुर का कार्यालय रहेगा।निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *