![]()
मंदसौर जिले के बोतलगंज में 2 सितंबर को बिजली ग्रिड पर एक महिला आग की चपेट आ गई थी। उसकी गुरुवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। महिला की पहचान मरियम (35) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने खुद अपने ऊपर पेट्रोल डाला था। उसके बाद नाबालिग बेटे ने माचिस से आग लगाई थी। आग लगाने के बाद नाबालिग मौके से भाग गया था। एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि मां-बेटा घर से पेट्रोल की बोतल लेकर बिजली ग्रिड पहुंचे थे। वहां महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल डाला। नाबालिग बेटे ने माचिस से आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए यह किया था। दरअसल, मरियम के पति आशिक राशिद गुटी सिलेक्ट पेंसिल का कारखाना चलाते हैं। 2 सितंबर को बिजली विभाग की टीम बिजली चोरी की शिकायत के बाद वहां छापा मारने गई थी। विभाग ने बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर पंचनामा बनाया। वहां से लौट गई। आशिक का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने छापे के बाद 1 लाख रुपए लेकर ऑफिस आने को कहा। पत्नी करीब 70 हजार रुपए लेकर ग्रिड पहुंची थी। लेकिन पैसे लेने के बाद अधिकारी मुकर गए। केस बनाने लगे। इसी दौरान विवाद हुआ और उनकी पत्नी आग की चपेट में आ गई। बेटा बोला- मां ने पेट्रोल छिड़का, मैनें आग लगाई वहीं महिला के नाबालिग बेटे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नाबालिग ने कहा कि वह उसकी मां बिजली विभाग गए थे। वहां अधिकरियों ने 80-90 हजार का फाइन भरने को कहा। उसके बाद मां ने गुस्से में आकर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। मैनें जेब से माचिस निकाली और आग लगाकर भाग गया। पति ने बिजली चोरी की बात स्वीकारी थी आशिक ने कारखाने में बिजली चोरी होने की बात स्वीकार की थी। उनका कहना है कि कारखाना चलाने वाले लोग थोड़ी-बहुत बिजली चोरी करते हैं। 80% से ज्यादा झुलस गई थी महिला आग से मरियम का चेहरा, सिर, दोनों हाथ, पेट, सीना और दोनों पैरों का कुछ हिस्सा झुलस गया था। उसका शरीर 80 प्रतिशत से ज्यादा जल गया था। गंभीर हालत के कारण उसे जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाबालिग पुलिस की गिरफ्त से बाहर फिलहाल नाबालिग पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। महिला के शव का पोस्टमार्टम इंदौर के एमवाय अस्पताल में कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव बोतलगंज लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Source link
बिजली ग्रिड पर झुलसी महिला की इंदौर में मौत:बेटा बोला- मां ने पट्रोल छिड़का, मैं आग लगाकर भाग गया; लाइट चोरी को लेकर हुआ था विवाद
