![]()
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दुर्ग के खिलाड़ियों ने कुल 75 अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं रायपुर संभाग 23 गोल्ड जीतकर दूसरे नंबर पर रहा। इस प्रतियोगिता में बस्तर की अंडर-19 फुटबॉल टीम ने पूरे टूर्नामेंट में चार मैच खेले और कुल 29 गोल दागे। लेकिन बस्तर के गोलपोस्ट को पूरे टूर्नामेंट में विरोधी टीम का कोई भी खिलाड़ी भेद नहीं पाया। यानी बस्तर ने एक भी गोल नहीं खाया। उन्होंने सरगुजा और रायपुर को 5-5 गोल से, दुर्ग को 8 गोल से और बिलासपुर को 11 गोल से हराकर एकतरफा कब्जा जमाया। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दुर्ग ने कुल 21 इवेंट्स में से 11 में गोल्ड, 6 में सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 75 अंक हासिल किए। वहीं, रायपुर संभाग 5 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य (कुल 17 पदक) के साथ उपविजेता रहा। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग 2 स्वर्ण और 13 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा, जबकि बस्तर संभाग 2 स्वर्ण समेत कुल 11 पदक जीतकर चौथे स्थान पर रहा। सरगुजा संभाग को पांचवां स्थान मिला। 31 अगस्त से शुरू हुई इस स्पर्धा में पांचों संभागों के कुल 685 खिलाड़ियों (325 बालक और 360 बालिकाएं) ने भाग लिया, जिनके साथ 108 ऑफिशियल्स भी मौजूद रहे। साइकिलिंग में 21 गोल्ड मिले दुर्ग को
साइकिलिंग के मुकाबलों में दुर्ग के खिलाड़ियों ने 21 गोल्ड मेडल दुर्ग ने अपने नाम कर लिए। जूडो के मैट पर बस्तर की बेटियों ने अंडर-17 कैटेगरी में अकेले 5 गोल्ड मेडल जीते। वहीं लॉन टेनिस में रायपुर संभाग का दबदबा रहा, जहाँ रायपुर ने 8 गोल्ड मेडल झटके।
खेल नीतियों में बेहतर कार्य हो रहा : सांसद
समापन समारोह में पहुंचे दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने विजेताओं को ट्रॉफी बांटी। खेल नीतियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को पूरा बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 5 सालों तक खेल सम्मान समारोह बंद पड़ा था, जिसे अब दोबारा शुरू किया गया है। आने वाले समय में बेहतरीन खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। खेल सुविधाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। खिलाड़ियों के डीए के संबंध में भी शासन स्तर पर विचार चल रहा है। जल्द ही फैसला आएगा।
इन खेलों का हुआ आयोजन
दुर्ग में शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 31 अगस्त से 3 सिंतबर तक आयोजित किए गए। इस प्रतियोगिता के दौरान जूडो, लॉन टेनिस, ट्रैक साइकिलिंग (बालक और बालिका अंडर-14, 17 और 19), फेंसिंग (अंडर-14 बालक-बालिका) तथा फुटबॉल (अंडर-19 बालिका) के कुल 21 खेल आयोजित किए गए।
Source link
