Headlines

लखनऊ के केंद्रीय विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व मनाया:बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकियां निकालीं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं




लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के नारों से गूंज उठा। विद्यालय के बच्चों ने कृष्ण, राधा और गोपियों के रूप में सजकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। शिक्षकों ने राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की पूजा-अर्चना की। बच्चों ने जन्मोत्सव की झांकियां भी प्रस्तुत कीं विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन मूल्यों को दिखाया गया। बच्चों ने फूलों की होली, माखन चोरी और कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां भी प्रस्तुत कीं। इन प्रस्तुतियों से विद्यालय में भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया। प्राचार्या संजीव अग्रवाल के निर्देशन और प्रधानाध्यापक दिनेश निखार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इसका संचालन रजनी श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को बताते हुए विद्यार्थियों को प्रेम, सत्य, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से यह कार्यक्रम यादगार बन गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *