Headlines

सीतामढ़ी में तेज रफ्तार ट्रक कटघरे और दुकान से टकराया:टक्कर के बाद पेड़ पर 10 फीट ऊपर अटका, दुकानदार समेत 3 घायल




सीतामढ़ी-सोनबरसा एनएच-77 पर गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर कटघरे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ पर करीब 10 फीट ऊपर जा अटका। इस हादसे में सड़क किनारे की एक दुकान भी टूट गई। दुकानदार राकेश कुमार, ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार से सोनबरसा की तरफ जा रहा था। साइकिल चौक के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। ट्रक पहले सड़क किनारे बने कटघरे से टकराया। इसके बाद बेकाबू होकर दुकान की तरफ बढ़ा और पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि भारी ट्रक पेड़ पर करीब 10 फीट ऊपर अटक गया। तुरंत पुलिस को दी सूचना जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। ट्रक के पेड़ पर ऊपर अटके होने के कारण वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हादसे में दुकानदार राकेश कुमार के साथ ट्रक चालक और खलासी भी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मामले की जांच कर रही पुलिस हादसे का शिकार हुए वाहन से घायलों को बाहर निकालकर तुरंत इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद साइकिल चौक के आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *