![]()
करनाल जिले के घरौंडा में दिनदिहाड़े सरेबाजार एक महिला के साथ स्नैचिंग की घटना सामने आई है। बाइक पर सवार दो युवक आए और महिला के हाथ से बैग लेकर फरार हो गए। हालांकि महिला ने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। महिला के बैग में एक महंगा सूट, मोबाइल फोन, घर की चाबियां और कैश था। स्नैचिंग की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने घरौंडा थाना में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। बाजार में कपड़ा लेने आई थी महिला शहर के वार्ड नंबर-4 निवासी बचनी देवी वीरवार शाम करीब 6 बजे तकिया बाजार में थी। वह संधू कपड़े वाले की दुकान से कपड़े लेकर वापस घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह डॉक्टर चमन वाली गली के सामने पहुंची तो सामने से एक बाइक आई। जिस पर 2 युवक सवार थे। जिसमें से एक युवक ने उसका बैग छीन लिया और बाइक को तेजी से लेकर फरार हो गए। महिला के बैग में था मोबाइल, सूट और कैश महिला के अनुसार, बैग में 15 हजार की कीमत का एक मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए की कीमत का एक सूट, घर की चाबियां और 4 हजार रुपए कैश थे। महिला ने बताया कि उसने शोर भी मचाया लेकिन आरोपी तब तक फरार हो चुके थे। कोई भी उन्हें नहीं पकड़ पाया। आसपास के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। महिला बाजार से सीधा थाने में पहुंची और वहां पर लिखित शिकायत दी। मामला दर्ज जांच जारी घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तकिया मार्किट में महिला के साथ स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला ने शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया है कि बाइक सवार उसका बैग लेकर फरार हो गए है। शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवारों पर मामला दर्ज किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जाएगा ताकि आरोपियों के बारे में कोई सुराग लग सके।
Source link
करनाल में सरेबाजार महिला से स्नैचिंग:बाइक सवार 2 युवक थैला छीनकर फरार, मोबाइल और 4 हजार कैश था
