![]()
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों और विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने और पात्र हितग्राहियों को जल्द योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में विभागवार और बैंकवार प्रगति के साथ प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों और निराकृत मामलों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि बैंक स्तर पर योजना से जुड़े प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखे जाएं। पात्र आवेदनों पर जरूरी कार्रवाई तय समय-सीमा में पूरी की जाए, ताकि हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। मैदानी स्तर पर प्रचार बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले, शिविरों और अन्य माध्यमों से आम लोगों को योजना की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार इससे जुड़ सकें। योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। बैंकों और विभागों में बेहतर समन्वय पर जोर बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एलडीएम मोहम्मद मोफिज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि योजना से जुड़े आवेदनों का समय पर निराकरण हो और जिले में योजना की प्रगति में तेजी लाई जा सके।
Source link
सूर्यघर योजना के पेंडिंग मामले जल्द निपटाने के निर्देश:पात्र परिवारों को बेनिफिट दिलाने पर भी जोर, कलेक्टर ने अफसरों की ली बैठक
