Headlines

झारखंड में आज हल्के से मध्यम बारिश की संभावना:30 से 40 KM/H की रफ्तार से हवा चलने का यलो अलर्ट, कल पांच जिलों में भारी बारिश




झारखंड में अगले 6 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में आज कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, शनिवार को देवघर, दुमका, गोड्‌डा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (3-4) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 9 सिंतबर को फिर बनेगा लो प्रेशर
बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर 9 सितंबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड में भी दिखेगा। खासकर देवघर, दुमका, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पश्चिमी सिंहभूम में 53% अधिक हुई बारिश
इधर, 1 जून से 03 सितंबर तक मानसून के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि कुछ जिले अब भी बारिश की कमी से जूझ रहे हैं। पश्चिमी सिंहभूम में 1268 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 830.4 मिमी से 53% अधिक है। इसी तरह कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। देवघर में सामान्य से 33% कम बारिश हुई है। बोकारो में भी 9% की कमी दर्ज की गई, जो राज्य के प्रमुख जिलों में सबसे बड़ी कमी में शामिल है। कोडरमा में भी सामान्य बारिश के मुकाबले कमी रही। कुछ अन्य जिलों में 20% से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *