Headlines

जालंधर में ऑयल टैंकर ने खड़ी कार को हिट किया:हाईवे किनारे पंक्चर लगा रहा था ड्राइवर, युवकों की जान बची; गाड़ी डैमेज




जालंधर के रामा मंडी चौक पर ऑयल टैंकर और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार में सवार युवक ने बताया कि टायर पंक्चर हो गया था। इसके बाद कार को हाईवे के किनारे खड़ा कर उसका टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार देर शाम का है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की बैक साइड डैमेज हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार में सवार व्यक्ति ने बताया कि उसका दोस्त पिंदर कार चला रहा था। ऑयल टैंकर ड्राइवर बाऊ ने बताया कि वह लुधियाना से आ रहा था। कार सड़क किनारे खड़ी थी और दूसरी तरफ भी वाहन थे। जैसे ही वह ओवरटेक करने लगा तो कार नहीं दिखी। उसने ब्रेक लगाई, लेकिन फिर भी टैंकर कार से टकरा गया। रामामंडी पुलिस ने वाहनों को साइड करवाया हादसे की सूचना रामामंडी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके की स्थिति का जायजा लिया और कार को साइड करवाया। टैंकर ड्राइवर बाऊ ने बताया कि हादसे के बारे में मालिकों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही पुलिस से बात होगी। कार वाले को नुकसान की भरपाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *