Headlines

Bilaspur Supervisor Murder Case | Minor Arrested Via CCTV Footage


बिलासपुर43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बारिश का पानी छिटकने और पिटाई का बदला लेने के लिए 16 साल के नाबालिग ने हथौड़े से सिर पर वार कर सुपरवाइजर की हत्या कर दी।

दरअसल, घटनास्थल पर लगे CCTV फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया था। इसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और संदिग्ध तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिग ने हत्या की वजह बताते हुए जुर्म स्वीकार किया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

पहले देखिए तस्वीरें…

सुपरवाइजर के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई।

सुपरवाइजर के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई।

CCTV में संदिग्ध युवक नजर आया, जो हाथ में हथौड़ा पकड़ा है।

CCTV में संदिग्ध युवक नजर आया, जो हाथ में हथौड़ा पकड़ा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…

दरअसल, मूल रूप से बिहार के आरा निवासी नरेश गुप्ता (35) रेलवे ठेकेदार अनिल सिंह की कंस्ट्रक्शन साइट पर सुपरवाइजर था। रोज की तरह बुधवार रात काम खत्म होने के बाद नरेश ने साइट के गेट पर ताला लगाया और अपने क्वार्टर में सोने चला गया।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे साइट पर काम करने वाले कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने गेट खोलने के लिए नरेश को आवाज लगाई और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी गेट कूदकर अंदर पहुंचे। कमरे के पास जमीन पर नरेश की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली।

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान, नाबालिग गिरफ्तार

कर्मचारियों ने फौरन ठेकेदार और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सुराग जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक नाबालिग हथौड़ा लेकर भागता हुआ दिखाई दिया। जांच करने पर उसकी पहचान बापू नगर निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने सुपरवाइजर की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

बारिश का पानी छिटकने पर सुपरवाइजर ने जड़ा था थप्पड़

16 साल के नाबालिग ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मंगलवार रात तेज बारिश हो रही थी। वह साइकिल से घर जा रहा था। सड़क किनारे खड़े सुपरवाइजर के ऊपर साइकिल से बारिश का पानी छिटक गया।

इस पर सुपरवाइजर उसके पीछे गया और रास्ते में रोककर उसे तीन थप्पड़ मारे। थप्पड़ मारने की बात से नाबालिग खुद को अपमानित महसूस करने लगा। इसके बाद उसने सुपरवाइजर से बदला लेने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी।

रात 11.40 बजे पीछे से कंस्ट्रक्शन साइट में घुसा नाबालिग

सुपरवाइजर से हुए अपमान का बदला लेने के लिए नाबालिग बुधवार रात कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचा। सामने भीड़ और रास्ते बंद होने के कारण वह साइट के पीछे की तरफ गया। वहां से रात करीब 11.40 बजे उसने कंस्ट्रक्शन साइट में छलांग लगाकर घुसा।

साइट के अंदर पहुंचने के बाद उसने हथौड़ा और अन्य भारी सामान तलाशा। इसके बाद वह सुपरवाइजर नरेश गुप्ता के कमरे के पास पहुंचा। नरेश के सोने के बाद नाबालिग ने उस पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

जुर्म स्वीकार करने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, थप्पड़ मारे जाने का बदला लेने के लिए नाबालिग ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

हथौड़े से सिर-कुचलकर मर्डर, CCTV में सुनाई दीं चीखें, VIDEO: बिलासपुर रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या, बिहार का रहने वाला था

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की हत्या हुई है। उसके सिर पर भारी वस्तु से हमले के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध लड़का दिखा है, जो हाथ में हथौड़ा लेकर उसे मारने जा रहा है। मारने का विजुअल तो नहीं है, लेकिन सामने आए सीसीटीवी में उसकी चीखें सुनाई दे रही है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *