Headlines

फतेहाबाद से रुणिचा धाम के लिए बस सेवा शुरू:बाबा रामदेव के भक्तों को मिलेगी सुविधा, 24 सितंबर तक चलेगी बस




फतेहाबाद। राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेवजी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। फतेहाबाद डिपो की ओर से आसपास के क्षेत्र से रुणिचा धाम जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। पूर्व विधायक बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पूर्व विधायक दुड़ाराम ने सुबह 7 बजे फतेहाबाद बस स्टैंड से स्पेशल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा 4 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक लगातार उपलब्ध रहेगी, जिससे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। रूट, समय और किराया प्रस्थान (फतेहाबाद से): रोजाना सुबह 7:00 बजे फतेहाबाद रोडवेज बस स्टैंड से। रूट: फतेहाबाद से शुरू होकर बस भट्टू, नोहर, रावतसर और पल्लू होते हुए शाम 6:00 बजे रुणिचा धाम पहुंचेगी। वापसी (रुणिचा धाम से): अगले दिन सुबह 5:00 बजे रुणिचा धाम से रवाना होकर शाम 5:00 बजे फतेहाबाद पहुंचेगी। प्रति यात्री किराया: 610 रुपये निर्धारित किया गया है। भक्तों में खुशी का माहौल इस अवसर पर रोडवेज जीएम मनोज शर्मा, संस्थान प्रबंधक राम सिंह ऐचरा, हवा सिंह, रामाधणी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट हरिपुरा धाम के प्रधान मोहन लाल सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संस्थान प्रबंधक राम सिंह ऐचरा ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि श्रद्धालुओं का सफर सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बन सके। सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय रामदेव भक्तों और यात्रियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *