![]()
फतेहाबाद की कबीर बस्ती में नशे के बढ़ते कारोबार और नशेड़ियों के जमावड़े से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। बस्ती के लोगों ने एकजुट होकर चिट्टा खरीदने और नशा करने आए करीब 10-12 युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। दो-तीन घरों में बेचा जाता है नशा पूर्व पार्षद विजय किराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती के कुछ लोगों की वजह से पूरा इलाका बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बस्ती में दो-तीन घर ऐसे हैं जो चिट्टा बेचने का काम कर रहे हैं। यहां रोज बड़ी संख्या में लड़के नशा करने आते हैं। विरोध करने पर नशेड़ी करते थे मारपीट जब भी कोई मोहल्ला वासी इसका विरोध करता है या शिकायत करता है, तो नशा बेचने वाले लाठी-डंडे लेकर हमला करने की कोशिश करते हैं। आज बस्ती के लोगों और नौजवानों ने हिम्मत दिखाकर इन 10-12 लड़कों को पकड़ा है। मोहल्ला वासियों का कहना है कि अब कबीर बस्ती में किसी भी कीमत पर नशा नहीं बिकने दिया जाएगा। आगे भी जो नशा करने या बेचने आएगा, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा। पूर्व पार्षद ने पुलिस-प्रशासन से अपील की है कि वह स्थानीय निवासियों का साथ दे और नशा बेचने वाले मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
Source link
फतेहाबाद में नशे के खिलाफ बस्तीवासियों ने संभाला मोर्चा::चिट्टा खरीदने आए 10-12 युवकों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
