Headlines

Dhanbad Land Subsidence | BCCL Starts Filling Gas Leak Holes at Kenduadih


धनबाद22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अग्नि प्रभावित कुर्मी डीह पांडे बस्ती के पास गुरुवार देर शाम अचानक जमीन धंस गई। इससे दो बड़े गोफ बन गए। गोफ से गैस निकलने की खबर के बाद आसपास के लोगों में डर फैल गया।

घटना की जानकारी मिलते ही BCCL प्रबंधन मौके पर पहुंचा और दोनों गोफ के आसपास फेंसिंग कर घेराबंदी कर दी। शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में गोफ की भराई का काम शुरू कराया गया।

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग से कुछ दूरी पर खाली जमीन में अचानक हुए भू-धंसान के बाद इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि धंसान का दायरा बढ़ा तो आसपास रहने वाले परिवारों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के जल्द सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है।

शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में गोफ की भराई का काम शुरू कराया गया।

शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में गोफ की भराई का काम शुरू कराया गया।

स्थानीय JMM नेता महादेव हासदा ने घटना को गंभीर बताया। उन्होंने BCCL प्रबंधन से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बस्ती के पास इस तरह अचानक गोफ बनना चिंता का विषय है।

वहीं, BCCL के ओवरमैन लव प्रताप सिंह ने बताया कि कुर्मी डीह समेत आसपास के प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल खाली स्थान पर बने गोफ की भराई कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से धंसान प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की।

लगातार हो रही भू-धंसान की घटनाओं ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *