![]()
पलवल में इंश्योरेंस की किस्त भरने के नाम पर एक व्यक्ति से ऑनलाइन ढाई लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली गई है। साइबर अपराधियों ने यूपीआई के जरिए 2 लाख 69 हजार 43 रुपए ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पलवल ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शास्त्री कॉलोनी पलवल निवासी जोगिंद्र सिंह ने इस बारे में शिकायत दी है। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि 17 जून को उनके पास तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आई थी। फोन कॉल करने वालों ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बताया। उन्होंने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की बकाया किस्त का भुगतान कराने का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने यूपीआई के जरिए जोगिंद्र सिंह से 2 लाख 69 हजार 43 रुपए ठग लिए। साइबर अपराध पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत पीड़ित ने 15 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 3 सितंबर को पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने शिकायत और बयानों के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबरों और पैसों के लेनदेन की डिटेल के हिसाब से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link
पलवल के व्यक्ति से 2.69 लाख रुपए ठगे:इंश्योरेंस कंपनी का एजेंट बनकर की कॉल, प्रीमियम भरने के नाम पर हड़पी रकम
