Headlines

बठिंडा सांसद हरसिमरत कौर ने CM मान पर लगाए आरोप:बोलीं- मुख्यमंत्री का घर भ्रष्टाचार का अड्डा बना, सवाल पूछने वालों को नजरबंद किया जा रहा




बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने घर को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है और भगवंत मान बिक्रम मजीठिया से डरते हैं। हरसिमरत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गुरु के साथ दगाबाजी की है। हरसिमरत कौर ने कहा कि भगवंत मान ने चुनाव से पहले गांवों में जाकर दावा किया था कि पंजाब में धरने-प्रदर्शन नहीं होंगे और सरकार गांवों से चलेगी। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी की पगड़ी नहीं उछाली जाएगी, दाढ़ी नहीं खींची जाएगी और किसी की पिटाई नहीं होगी। विदेशों से युवा पंजाब में काम करने आएंगे और मुख्यमंत्री सुरक्षा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि आज हालात इसके उलट हैं। मुख्यमंत्री को लोगों और आसपास के घरों से अलग रखने के लिए घेरा बनाया गया है और जगह-जगह पुलिस तैनात रहती है। सवाल पूछने वालों को कथित तौर पर नजरबंद किया जा रहा है। सांसद बोलीं- सवाल पूछने पर मारपीट की जाती है सुनाम की घटना का जिक्र करते हुए हरसिमरत ने आरोप लगाया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री से ड्रग्स को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पास नहीं आने दिया और बाद में उसकी पिटाई की गई। उन्होंने दावा किया कि युवक के कपड़े उतारे गए और परिवार की महिलाओं के साथ भी बदसलूकी हुई। हरसिमरत ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आसपास रहने वाले लोग उनके सामने झुककर अपना काम करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जनता सरकार से सवाल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून के हाथ लंबे हैं और जरूरत पड़ने पर विदेश से भी आरोपी को वापस लाया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *