Headlines

नारनौल में युवक अवैध रिवॉल्वर सहित गिरफ्तार:तीन जिंदा कारतूस भी बरामद, सीआईए की कार्रवाई, दबिश देकर आरोपी को दबोचा




सीआईए नारनौल की टीम ने नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हथियार के स्रोत की जांच में जुट गई है। डीएसपी मुख्यालय भारत भूषण ने बताया कि सीआईए टीम गश्त के दौरान मांदी बस अड्डे के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भुगारका निवासी मोहित के पास अवैध रिवॉल्वर है और वह भुगारका मोड़ के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने दी दबिश सूचना मिलते ही पुलिस ने रेडिंग पार्टी का गठन कर बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। भुंगारका का रहने वाला पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मोहित निवासी भुंगारका, थाना नांगल चौधरी के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक अवैध देसी रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने जब हथियार का लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज मांगा तो आरोपी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज इसके बाद पुलिस ने हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नांगल चौधरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *