Headlines

थिम्मप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की शानदार जीत:मध्यप्रदेश को 6 विकेट से हराया, 50 ओवर में चेज किया 183 रन का टारगेट




कर्नाटक के बेंगलुरु में खेले जा रहे थिम्मप्पैया मेमोरियल इनविटेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-27 में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 6 विकेट से हरा दिया। मैच के चौथे दिन छत्तीसगढ़ ने 183 रन का टारगेट 50 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अजय मंडल ने 60 रन की पारी खेली, जबकि सनिध्य हुरकट ने 47 और विकल्प तिवारी ने नाबाद 35 रन बनाए। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह टूर्नामेंट 1 सितंबर से शुरू हुआ है। मध्यप्रदेश ने पहले बैटिंग कर बनाए 290 रन छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला मध्यप्रदेश के साथ बेंगलुरु में खेला गया। मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टीम ने पहली पारी में 93.4 ओवर में 9 विकेट पर 290 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मध्यप्रदेश की ओर से शुभम शर्मा ने शानदार 105 रन बनाए। यश दुबे ने 69 रन की पारी खेली। छत्तीसगढ़ के लिए मयंक यादव और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लिए। छत्तीसगढ़ ने पहली पारी में बनाई 310 रन की बढ़त पहली पारी में छत्तीसगढ़ ने 109.2 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 310 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज तिवारी ने 83 रन बनाए। सनिध्य हुरकट ने 55 रन की पारी खेली।
इसके अलावा विकल्प तिवारी ने 46 और जयंत यादव ने नाबाद 42 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए कुमार कार्तिकेय और रवि किरण ने 3-3 विकेट लिए। दूसरी पारी में 202 रन पर सिमटी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की पहली पारी के बाद मध्यप्रदेश ने दूसरी पारी शुरू की, लेकिन पूरी टीम 67.3 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि हिमांशु मंत्री ने नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 29 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की तरफ से अजय मंडल और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लेकर मध्यप्रदेश की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। 50 ओवर में 184 रन बनाकर जीता मैच मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ के सामने जीत के लिए 183 रन का टारगेट रखा। छत्तीसगढ़ ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और मैच 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। अजय मंडल ने 60 रन की अहम पारी खेली। सनिध्य हुरकट ने 47 रन बनाए, जबकि विकल्प तिवारी 35 रन बनाकर नाबाद रहे। मध्यप्रदेश की ओर से कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए। छत्तीसगढ़ के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों रहे असरदार मैच में छत्तीसगढ़ की जीत में गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का योगदान रहा। पहली पारी में मयंक यादव और संदीप वॉरियर ने 3-3 विकेट लिए। दूसरी पारी में अजय मंडल और संदीप वॉरियर ने भी 3-3 विकेट झटके। बल्लेबाजी में अनुज तिवारी ने पहली पारी में 83 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में अजय मंडल की 60 रन की पारी ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *