![]()
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस पर किशनगंज में सफाई कर्मियों के सम्मान में एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विहिप कार्यकर्ताओं ने शहर को साफ रखने वाले सफाई कर्मियों का अनोखे तरीके से सम्मान किया। कार्यकर्ताओं ने उनके पैर दूध से धोए, मिठाई खिलाई और अंगवस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इसमें सफाई कर्मी कुर्सियों पर बैठे दिखे, जबकि विहिप कार्यकर्ता उनके पैर दूध से धोकर सम्मान कर रहे थे। सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान का संदेश सम्मान के बाद कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों का आशीर्वाद भी लिया। विहिप कार्यकर्ताओं ने कहा कि सफाई कर्मी हर दिन शहर को साफ और सुंदर रखने में अहम योगदान देते हैं। जब ज्यादातर लोग अपने घरों और दुकानों से निकलने वाले कचरे से दूर रहते हैं, तब ये सफाई कर्मी ही शहर की गलियों और सड़कों की सफाई करते हैं। ऐसे में उनके काम और योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम के जरिए विहिप कार्यकर्ताओं ने श्रम के महत्व और सफाई कर्मियों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इलाके में पहल की चर्चा कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाज में किसी के भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए। शहर की साफ-सफाई में योगदान देने वाले कर्मियों के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। कार्यक्रम में कुमार साहिल, राकेश कुमार, जयदीप राज, अंकित मिश्रा, पवन दास, मनीष कुमार, सोनू सिंह, छोटू पासवान और निर्मल ठाकुर सहित कई विहिप कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। किशनगंज में सफाई कर्मियों के सम्मान की यह पहल समाज में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Source link
VHP कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मियों के पैर दूध से धोए:किशनगंज में स्थापना दिवस पर किया सम्मान, मिठाई खिलाकर कपड़े भी दिए
