![]()
श्रीगंगानगर नगर परिषद समेत 11 निकायों में कुल 1307 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 332 उम्मीदवार श्रीगंगानगर नगर परिषद में मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मांग सिलाई मशीन की रही। 41 उम्मीदवारों ने इस चिन्ह के लिए आवेदन किया था। इसके बाद अलमारी के लिए 40, सेब के लिए 20, बांसुरी के लिए 17 और गुब्बारे के लिए 14 उम्मीदवारों ने मांग की। सभी को ये चिन्ह आवंटित कर दिए गए। वार्ड नंबर 1 में सिर्फ एक निर्दलीय उम्मीदवार को साइकिल पंप का चिन्ह मिला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के चार उम्मीदवारों को हथौड़ा-हसिया और सितारा, बसपा के एक उम्मीदवार को हाथी, आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों को झाड़ू और आरएलपी के तीन उम्मीदवारों को बोतल का निशान मिला। कई वार्डों में एक ही चिन्ह के लिए दो-तीन उम्मीदवारों ने आवेदन किया। ऐसे मामलों में लॉटरी निकाली गई। रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक जैन की देखरेख में उम्मीदवारों ने खुद पर्ची उठाई और उसी के आधार पर चिन्ह तय हुए। चिन्ह मिलते ही उम्मीदवारों ने पंपलेट छपवाकर प्रचार शुरू कर दिया है।
Source link
श्रीगंगानगर नगर परिषद चुनाव में 332 प्रत्याशी आमने-सामने:41 उम्मीदवारों को मिला सिलाई मशीन का सिंबल; लॉटरी से आवंटित हुए चुनाव चिन्ह
