![]()
संभल के कल्कि नगरी संभल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार रात भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराधा कृष्ण सेवा मंडल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में शिव तांडव अखाड़ा, राधा-कृष्ण रासलीला और कई आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई यात्रा शोभायात्रा रात करीब 10 बजे संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित श्रीमुक्तेश्वर महादेव मंदिर से पूजन के बाद शुरू हुई। इसके बाद यात्रा रामलीला मैदान, सरथल चौकी, रहट वाला मंदिर, सूर्यकुंड मंदिर और बरेली सराय होते हुए वापस श्रीमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया और झांकियों पर फूल बरसाए। देखिए 5 तस्वीरें… लड्डू गोपाल की पालकी और दिव्य ज्योत ने खींचा ध्यान शोभायात्रा में भगवान श्रीगणेश, भगवान शंकर, श्रीराम, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण और बांके बिहारी की झांकियां शामिल थीं। लड्डू गोपाल की पालकी और दिव्य ज्योत श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा शिव तांडव अखाड़े के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। संभल के स्थानीय बच्चों का तलवारबाजी का अखाड़ा भी शोभायात्रा में शामिल रहा। 23 साल से बड़े स्तर पर निकल रही शोभायात्रा श्रीराधा कृष्ण सेवा मंडल से जुड़े राहुल शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन लंबे समय से किया जा रहा है। पिछले 23 साल से इसे बड़े स्तर पर निकाला जा रहा है। श्रद्धालुओं को दिव्य ज्योत और पालकी के दर्शन कराए गए। शोभायात्रा के संस्थापक के मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा करीब 55 साल से आयोजित की जा रही है। पिछले 23 वर्षों से इसे भव्य रूप दिया गया है। इस बार भी विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा वापस श्रीमुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। पंडित परमानंद शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में लड्डू गोपाल की पालकी, दिव्य ज्योत, देवी-देवताओं की झांकियां और अखाड़े शामिल रहे। बच्चों के तलवारबाजी प्रदर्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। सुरक्षा में तैनात रहा पुलिस बल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। इस दौरान कार्यक्रम में विपिन कुमार, प्रदीप मिश्रा, सत्यम, क्षितिज मिश्रा, संजय शर्मा, प्रभात गुप्ता, कुशल मदान, राजू यादव, सभासद गगन वार्ष्णेय, अशोक, दीपू, राहुल शर्मा, संजू, यश, अनमोल, हिमांशु, मनोज शर्मा, रजत, कार्तिक, अभिलाष शुक्ला और प्रशांत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Source link
संभल कल्कि नगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकली:लड्डू गोपाल की पालकी रही आकर्षण; शिव तांडव अखाड़ा और राधा-कृष्ण रासलीला ने बांधा समां
