![]()
शिमला जिले के रामपुर के तकलेच में पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में जॉन रामपुर अंडर-19 छात्रा टूर्नामेंट का शुक्रवार को शाम को राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में पीएम श्री रामपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में 27 अलग-अलग स्कूलों की करीब 450 छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कई खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। समारोह में रिटायर्ड प्रिंसिपल रहे शामिल समापन समारोह में रिटायर्ड प्रिंसिपल रत्न चंद गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रधान सुनील कायथ, उपप्रधान मंगत राम, एनपीएसई शिमला के अध्यक्ष कुशाल शर्मा, पूर्व पीटीएफ महासचिव ललित मोहन बद्रेल और रिटायर्ड शारीरिक शिक्षक किशोरी लाल भलूनी भी खास मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। मेहमानों का टोपी पहनाकर किया स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर और सरस्वती वंदना से हुई। कार्यवाहक प्रिंसिपल नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बाकी मेहमानों का भी टोपी और खतक पहनाकर स्वागत किया गया। प्रिंसिपल ने सभी मेहमानों, विभागीय अधिकारियों, खिलाड़ियों और स्कूलों का अभिनंदन किया। प्रतियोगिताओं में रामपुर रहा प्रथम प्रतियोगिता में पीएम श्री रामपुर ने शतरंज, योग, वाद-विवाद, संस्कृत गीतिका, श्लोक उच्चारण, समूह वाद्य यंत्र, समूह गान और लोक नृत्य जैसी कई प्रतियोगिताओं में पहला स्थान जीता। वहीं कबड्डी में पीएम श्री रामपुर दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में भी स्कूल की टीम उपविजेता रही। मार्च पास्ट में जीएसएसएस तकलेच पहले नंबर पर रहा। छात्राओं ने लोक नृत्य की दी प्रस्तुति स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। उन्होंने छात्राओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ये रहे शामिल इस मौके पर सीनियर लेक्चरर अशोक कुमार मेहता ने धन्यवाद भाषण दिया। इस दौरान खंड समन्वयक पुष्पानंद गुप्ता, जॉन खेल प्रभारी प्रीतम ठाकुर, खेल प्रभारी गर्ल्स चंद्र बद्रेल और संजय कुमार नेगी सहित अन्य खास लोग मौजूद रहे।
Source link
शिमला में खेल महाकुंभ का समापन:27 स्कूलों की 450 छात्राओं ने लिया हिस्सा; विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार
