Headlines

सोनीपत पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना:17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान; स्वर्ण कमल कार्यालय में कार्यशाला आयोजित




भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को सोनीपत पहुंचीं और जिला कार्यालय ‘स्वर्ण कमल’ में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा भाव को जनता तक पहुंचाने के साथ सरकार और आमजन के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ता हर लाभार्थी और पात्र परिवार तक पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा जरूरतमंद लोगों को उनका लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क कर उनकी समस्याएं समझें और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने में मदद करें। ‘आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता परिवारों और लाभार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। प्रदेश से बूथ स्तर तक जिम्मेदारियां तय कर अभियान को प्रत्येक बूथ और अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। बच्चों और युवाओं को विकसित भारत से जोड़ेंगे ‘बच्चों के सपनों का भारत-हमारा आने वाला भारत’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके जरिए बच्चों और युवाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा। ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटकों और रचनात्मक कार्यक्रमों से प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से लाभार्थियों की सफलता की वास्तविक कहानियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी। गांव-गांव पहुंचेगी सेवा ज्योति यात्रा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों को विकसित भारत के सामूहिक संकल्प से जोड़ेगी। ‘सेवा मेरा अभियान’ के तहत नागरिकों को सेवा गतिविधियों में सहभागी बनाया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया जाएगा। जनता की समस्याएं भी सरकार तक पहुंचाएंगे डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ जनता की अपेक्षाओं और सुझावों को भी संगठन एवं सरकार तक पहुंचाएं। इस अवसर पर निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, पूर्व मंत्री कविता जैन और जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *