Headlines

मनेन्द्रगढ़ में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान:सरस्वती विकास विद्यालय में छात्रों ने तिलक-चंदन लगाकर किया स्वागत, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित




मनेन्द्रगढ़ में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर सरस्वती विकास विद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्ष पूनम चंद अग्रवाल, संरक्षक कमल कुमार केजरीवाल, उपाध्यक्ष सुंदर लाल दुग्गड़, समिति सदस्य सार्थक अग्रवाल और राजेंद्र पंसारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान अतिथि रामचरित द्विवेदी, प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रधान पाठक हीरालाल केवट और प्रधान पाठिका सुषमा श्रीवास्तव मौजूद रहे। छात्रों ने तिलक लगाकर किया शिक्षकों का स्वागत समारोह में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को तिलक-चंदन लगाकर उनका स्वागत किया। प्रिया सेन, माही यादव और श्यामा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 12वीं की छात्रा रितिका मालिक ने स्वागत भाषण दिया और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शिक्षक की भूमिका पर रखे विचार कार्यक्रम में शांति नाविक, सुशीला कुशवाहा, अंजलि वर्मा, सुषमा श्रीवास्तव, हीरालाल केवट और वरिष्ठ शिक्षक पी.एन. तिवारी ने शिक्षक दिवस के महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि रामचरित द्विवेदी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके आदर्शों और शिक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों से उनके बताए आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। आधुनिक शिक्षण तकनीक अपनाने पर जोर समिति सदस्य सार्थक अग्रवाल और राजेंद्र पंसारी ने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाना जरूरी है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से सीखने का अवसर मिलेगा। सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित इस अवसर पर विद्यालय समिति की ओर से सभी शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने संस्था के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय ने संस्था के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, अतिथि, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का मार्गदर्शक भी होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *