Headlines

राजस्थान में 77 उम्मीदवार पार्षद को चुनाव जीते:बीजेपी के 44 और कांग्रेस से 16 प्रत्याशियों के सामने कोई खड़ा नहीं हुआ




राजस्थान नगरीय निकाय चुनावों में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ 77 उम्मीदवार बिना लड़े ही जीत गए हैं। इन 77 उम्मीदवारों के सामने एक भी उम्मीदवार चुनाव में नहीं है। इसे देखते हुए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों ने इनको जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया। निर्वाचन आयोग से जारी रिपोर्ट में पार्टी वाइज स्थिति देखें तो सबसे ज्यादा बीजेपी के खाते में जीत दर्ज हुई। बीजेपी के 44 उम्मीदवार बिना चुनाव लड़े जीतकर पार्षद बन गए हैं। इसमें चित्तौड़गढ़ से 6, अलवर, जोधपुर से 4-4, बीकानेर, डीग, जालोर से 3-3, सीकर, खैरथल-तिजारा, झुंझुनूं, डूंगरपुर से 2-2 और बालोतरा, बांसवाड़ा, ब्यावर, भरतपुर, चूरू, धौलपुर, सिरोही, टोंक, राजसमंद, पाली, नागौर, झालावाड़, जयपुर जिले से एक-एक प्रत्याशी की जीत हुई। इधर कांग्रेस के 16 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई। कांग्रेस को सीकर से 3, जयपुर से 2 और सवाई माधोपुर, राजसमंद, नागौर, कोटा, झुंझुनूं, झालावाड़, जैसलमेर, गंगानगर, धौलपुर, दौसा, बूंदी जिले से एक-एक प्रत्याशी को जीत मिली है। वहीं 17 प्रत्याशी ऐसे है, जो निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे और उन्हें चुनाव लड़े बिना ही जीत मिल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *