![]()
शनिवार सुबह करीब 4 बजे अनूपपुर जीआरपी को अमलाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक छात्र का शव मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवा सिंह के रूप में हुई। वह उमरिया जिले के नौरोजाबाद स्थित नयका दफाई वार्ड क्रमांक 10, राममंदिर के पीछे का रहने वाला था। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया। परिजनों के आने और पहचान होने के बाद दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंप दिया गया। जीआरपी ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीआरपी चौकी प्रभारी पीएस कुलस्ते ने बताया कि अमलाई स्टेशन मास्टर ने रात करीब 4 बजे एक युवक की ट्रेन से टक्कर में मौत की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचने पर प्लेटफार्म 3 पर पटरी के बीच शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। पैर का पंजा कटा हुआ था और फ्रैक्चर भी था। हाथ और चेहरा भी जख्मी थे, साथ ही कपड़े भी फटे हुए थे। ट्रेन से टकराने की आशंका शुरुआती जांच में लग रहा है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से टकराने से हुई है। आशंका है कि रात में ट्रेन गुजरते समय वह पटरी पार करते हुए या किसी और वजह से ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। सागर में कर रहा था पढ़ाई शिवा सिंह सागर जिले में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने घर नौरोजाबाद आया था। शुक्रवार को वह किसी परिचित को इलाज के लिए बिलासपुर ले गया था। माना जा रहा है कि बिलासपुर से सारनाथ एक्सप्रेस से लौटते समय अमलाई में यह हादसा हुआ।
Source link
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत:सागर में माइनिंग की कर रहा था पढ़ाई, बिलासपुर से लौट रहा था
