Headlines

बिजनौर में खुले नाले में गिरकर किशोर की मौत:बारिश में सड़क पर पानी भर गया था, बहकर 500 मीटर दूर पाइप में फंसा




बिजनौर किरतपुर इलाके में शनिवार को तेज बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर पानी भरने से खुले नाले का पता नहीं चल सका। इसी दौरान 12 साल का किशोर नाले में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह बह गया। करीब 500 मीटर दूर पाइप में फंसा मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईदगाह रोड की ओर जा रहा था किशोर किरतपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी अफजल का बेटा हम्माद (12) शनिवार को घर से ईदगाह रोड की ओर जा रहा था। इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट के सामने तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था। इसी दौरान हम्माद खुले नाले में गिर गया और तेज बहाव में बहने लगा। ठेली लगाने वालों ने शोर मचाकर लोगों को बताया कॉलेज गेट के सामने सब्जी की ठेली लगाने वालों ने हम्माद को नाले में गिरते देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 500 मीटर दूर हम्माद नाले में एक पाइप के पास फंसा मिला। लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हम्माद दो भाइयों में से एक था। उसके पिता रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खुले नाले को ढकने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *