Headlines

गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित 80 परिवारों को मिली आर्थिक मदद:सरकार ने 28 लाख रुपए के चेक बांटे; घरों की मरम्मत में मिलेगी सहायता




गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित 80 परिवारों को पंजाब सरकार ने 28 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इन परिवारों को 35-35 हजार रुपये के चेक बांटे गए, जिससे वे अपने क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत करवा सकेंगे। हलका इंचार्ज रमन बहल ने गुरदासपुर में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अगस्त 2025 में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा था। उन्होंने और उनकी टीम ने तब प्रभावित घरों की पहचान की थी। आज लाइब्रेरी रोड, गुरदासपुर स्थित उनके ऑफिस में प्रभावित परिवारों को ये चेक दिए गए। बहल ने कहा कि यह रकम बड़ी नहीं है, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह घरों की छत, फर्श या अन्य नुकसान की मरम्मत में मददगार होगी। हलके में विकास की रफ्तार जारी रहेगी: रमन बहल रमन बहल ने कहा कि गुरदासपुर हलके में विकास की रफ्तार जारी रहेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से इस क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार अपनी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं रखती। उन्होंने बाढ़ के समय लोगों को मदद का भरोसा दिलाया था, जो अब पूरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *