Headlines

मोहाली SSP कार्यभार संभालते ही एक्शन में:अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश; नशे के खिलाफ जनसहयोग बढ़ाने पर जोर




मोहाली के नए एसएसपी वरुण शर्मा ने कार्यभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। एसएसपी ने जिले के सभी सर्कल अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में नशा तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने के साथ आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों पर लगातार नजर रखने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि नशे से जुड़े मामलों में कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। नशे के खिलाफ लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्धस्तरीय अभियान में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने अधिकारियों को ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन’ के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य लोगों को नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना है। पुलिस अधिकारियों को कहा गया कि लोगों को बताया जाए कि वे बिना किसी झिझक के नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन पर साझा कर सकते हैं। आम लोगों से मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। पीसीआर को 24 घंटे गश्त के निर्देश अपराध समीक्षा बैठक में पीसीआर टीमों की गश्त को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए गए। एसएसपी ने टीमों को 24 घंटे मुस्तैदी के साथ गश्त करने के लिए कहा। संवेदनशील इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण के साथ आम लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। लोगों की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका जल्द समाधान किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *