Headlines

Kotkapura: Akali Dal-Waris Punjab Bike March Launch for 2027 Elections



कोटकपूरा में अकाली दल वारिस पंजाब के मोटरसाइकिल मार्च का नेतृत्व करते रछपाल सिंह सोसन।

फरीदकोट जिले की कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र में अकाली दल-वारिस पंजाब की ओर से शनिवार को विभिन्न गांवों में मोटरसाइकिल मार्च निकालकर पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत की गई। मार्च हलका इंचार्ज भाई रछपाल सिंह सोसन की अगुवाई में निक

.

मोटरसाइकिल मार्च की शुरुआत गांव चंदबाजा की दाना मंडी से हुई। मार्च विभिन्न गांवों से होते हुए गुरुद्वारा पातशाही दसवीं, कोटकपूरा पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। यहां भाई रछपाल सिंह सोसन ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष अरदास की और हलका कोटकपूरा की जिम्मेदारी संभालते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया।

सोसन बोले- वह हमेशा पंथ और पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे

इस दौरान सोसन ने कहा कि वह हमेशा पंथ और पंजाब से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि हलका कोटकपूरा उनके लिए परिवार की तरह है और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा प्यार व सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी को नशे से बचाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

पार्टी के सत्ता में आने पर प्रत्येक विधानसभा हलके में उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष सेंटर खोलने का दावा किया। इन सेंटरों में युवाओं को बेहतर तैयारी के अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही गई। सोसन ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य भाई अमृतपाल सिंह खालसा का संदेश पंजाब के हर घर तक पहुंचाना है। इस मौके पर हलका फरीदकोट इंचार्ज भाई दलेर सिंह डोड समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *