Headlines

1.490 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 लाख, लक्ष्मणगढ़ में घेराबंदी कर पकड़ा




राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र से 1.490 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम की तस्करी के आरोप में झालावाड़ और मध्यप्रदेश निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल एडीजी अपराध बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि सीआईडी-सीबी की स्पेशल टीम को जयपुर रेंज और सीकर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाया गया था। इसी दौरान टीम के हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को सूचना मिली कि झालावाड़ की ओर से एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर लक्ष्मणगढ़ पहुंचने वाला है। सूचना को विकसित करने के बाद सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के समन्वय से लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस और सीकर डीएसटी टीम को मौके पर तैनात किया गया। संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी में मिली 1.490 किलो अफीम पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 1.490 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुरेश पुरी (30) पुत्र मानपुरी निवासी नया खेड़ा, थाना गंगधार, जिला झालावाड़ और भैरूसिंह (28) पुत्र पर सिंह राजपूत निवासी पिपलिया सादिकपुर, थाना पिपलौन, जिला आगर मालवा, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। मामले में लक्ष्मणगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई, स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *