Headlines

TCS Hypervolt AI Data Center Hyderabad


2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद में देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर कैंपस बनने जा रहा है। यह कैंपस टाटा ग्रुप की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की सब्सिडियरी कंपनी हाइपरवॉल्ट AI डेटा सेंटर लिमिटेड बनाएगी।

सेंटर की क्षमता 1 गीगावॉट होगी, जो बड़ी AI तकनीकों को चलाने और संभालने का काम करेगी। कंपनी और उसके पार्टनर्स इस पूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब ₹70,000 करोड़ का निवेश करेंगे।

TCS ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए हैदराबाद में 264 एकड़ जमीन तय कर ली गई है। यह प्रोजेक्ट अलग-अलग फेज में तैयार किया जाएगा।

देश का सबसे बड़ा और एडवांस AI इंफ्रास्ट्रक्चर कैंपस होगा

कंपनी के मुताबिक, यह बनने के बाद भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक AI सेंटर होगा। इसे दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों और AI स्टार्ट-अप्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। यहां हैवी AI मॉडल बनाने (ट्रेनिंग), उन्हें चलाने और हाई-स्पीड प्रोसेसिंग के लिए सुपर-फास्ट ग्राफिक्स कार्ड्स का इस्तेमाल होगा।

पर्यावरण का ध्यान रखेगा, पैदा होंगे हजारों रोजगार

यह AI सेंटर पूरी तरह से इको-फ्रेंडली होगा। इसमें सौर-पवन जैसी ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल होगा और पानी की बर्बादी भी नहीं होगी। इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों को हजारों नौकरियां मिलेंगी और बिजली, नेटवर्किंग, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के बिजनेस को बड़ा फायदा होगा।

सुपरफास्ट कूलिंग और नेटवर्किंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

हाइपरवॉल्ट के CEO दीपेश किरण नंदा ने बताया कि इस सेंटर को भविष्य की तकनीकों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।

यहां भारी-भरकम कंप्यूटिंग और प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए एडवांस्ड लिक्विड कूलिंग और डायरेक्ट-टू-चिप कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा।

साथ ही, हाई-स्पीड इंटरनेट और पावर मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए डेटा सेंटर का काम बिना रुकावट तेजी से पूरा होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *