Headlines

लापरवाही पर राजगढ़ कलेक्टर सख्त, तीन तहसीलदारों को नोटिस:लंबित मामलों में पटवारियों की वेतनवृद्धि रोकी, गैरहाजिर डिप्टी कलेक्टर को भी नोटिस




राजगढ़ जिले में राजस्व मामलों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जीरापुर, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं स्वामित्व योजना के लंबित मामलों में संबंधित पटवारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व मामलों के समय पर निराकरण में लापरवाही मिलने पर जीरापुर, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर किला अमरगढ़ में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर सोनाली डावर को भी नोटिस जारी किया जाएगा। दो गांवों के प्रकरण लंबित, पटवारियों की वेतनवृद्धि रोकी स्वामित्व योजना में खिलचीपुर तहसील के ग्राम भूमरिया और नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम बड़ोदिया तालाब के प्रकरण लंबित मिले। इस पर संबंधित पटवारियों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *