Headlines

बरनाला में खोखे में नशा करते तीन युवक पकड़े:डोप टेस्ट पॉजिटिव; पुलिस ने केस दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू की




बरनाला जिले की थाना धनौला पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को कथित तौर पर नशीला पदार्थ लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने यह कार्रवाई पशु मंडी धनौला क्षेत्र में सेखा रोड स्थित एक खाली खोखे में की। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान टीम को खोखे में तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को काबू कर लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। डोप टेस्ट में तीनों के शरीर में नशे की पुष्टि हुई। पुलिस ने टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ पाल, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गन के रूप में हुई है। तीनों असपाल कलां गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि तीनों युवक नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और इसके पीछे कौन लोग जुड़े हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *