चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पीजीटी भर्ती में मेवात कैडर के खाली पदों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी उच्च मेरिट से सामान्य हरियाणा कैडर चुनता है और मेवात का पद छोड़ता है, तो उस पद को रिक्त न रखकर मेरि
.
यह फैसला पीजीटी गृह विज्ञान भर्ती से जुड़ा है, जिसमें हरियाणा कैडर के 48 और मेवात कैडर के 5 पद विज्ञापित थे। चयन प्रक्रिया में हरियाणा कैडर के 36 पद भरे, लेकिन मेवात के पद खाली रह गए। योग्य उम्मीदवारों ने इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी।
कोर्ट ने कहा कि किसी उम्मीदवार द्वारा प्राथमिक कैडर चुनने से मेवात कैडर का पद समाप्त नहीं होता। इस फैसले से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। अब शिक्षा विभाग को मेवात के खाली पद भरने के लिए मेरिट में नीचे मौजूद उम्मीदवारों के नामों पर विचार करना होगा।
कोर्ट केस वाले शिक्षकों की अलग से देनी होगी जानकारी
सरकारी स्कूलों में कार्यरत 23,469 पीजीटी के लिए शिक्षा विभाग ने पक्का करने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने वर्ष 2026 की संभावित वरिष्ठता सूची जारी कर पक्का करने की प्रक्रिया शुरू की है। सूची में वरिष्ठता नंबर 12,622 से 36,090 तक के प्रवक्ता शामिल हैं। शर्त यह है कि संबंधित शिक्षक की नियुक्ति या पदोन्नति 20 अगस्त 2024 तक हो चुकी हो।
पक्का करने से पहले विभाग शिक्षकों के पूरे सेवा रिकॉर्ड की जांच करेगा। इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से सूची में शामिल शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर, कोर्ट केस, नियम-7 या नियम-8 के तहत चार्जशीट या विभागीय जांच लंबित होने की जानकारी मांगी है।
मेवात कैडर के रिक्त पदों को भरने के लिए वेटिंग लिस्ट पर होगा विचार
12 बिंदुओं में खंगाला जाएगा रिकॉर्ड
जिला शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की केवल वरिष्ठता संबंधी जानकारी ही नहीं, बल्कि 12 बिंदुओं पर पूरा रिकॉर्ड मांगा गया है। इसमें कर्मचारी आईडी, विषय, सीधी भर्ती या पदोन्नति से नियुक्ति, पीजीटी के रूप में तैनाती की तारीख, वर्तमान तैनाती समेत अन्य सेवा विवरण शामिल हैं। वहीं यदि शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई हुई है तो सजा की तारीख, सजा की अवधि और प्रकृति भी बतानी होगी। वहीं एफआईआर, कोर्ट केस या नियम-7/8 के तहत जांच लंबित होने पर उसका पूरा ब्योरा अलग से देना होगा।
पीजीटी भर्ती मामले में हाईकोर्ट का फैसला
इस बार बड़ा वर्ग कंफर्मेशन के दायरे में आया
विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2023 में वरिष्ठता सूची-2019 के आधार पर 12,543 तक के वरिष्ठता क्रमांक वाले शिक्षकों को पक्का किया था। अब नई संभावित वरिष्ठता सूची में वरिष्ठता क्रमांक 12,621 तक पहुंच गया है। इसके बाद 12,622 से 36,090 तक के शिक्षकों के कंफर्मेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
यानी पिछली प्रक्रिया के मुकाबले इस बार बड़ा वर्ग पक्का करने के दायरे में आया है। विभाग ने जिलों को 8 सितंबर तक संबंधित जानकारी भेजने का समय दिया है। रिपोर्ट एक्सल फॉर्मेट में ई-मेल के जरिए भेजनी होगी। इसके साथ डीडीओ और डीईओ के हस्ताक्षर वाली हार्ड कॉपी की पीडीएफ भी शिक्षा विभाग को भेजनी होगी।
