![]()
लुधियाना में जगराओं के गांव अमरगढ़ कलेर से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिस नानी ने अपनी बेटी के गुजर जाने के बाद दोहते को मां की तरह पाला,उसे बड़ा किया और उसकी शादी करवाई,उसी दोहते ने प्रॉपर्टी के लालच में अपनी नानी की बेरहमी से जान ले ली। हैरानी की ब
.
CCTV ने ऐसे खोली कत्ल की पोल
अंतिम संस्कार के बाद परिवार के मन में लगातार यह सवाल उठ रहा था कि भली-चंगी मां की अचानक मौत कैसे हो गई जब उन्होंने पड़ोस के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली तो जो दिखा वो दिल दहला देने वाला था
फुटेज में 3 तारीक शाम करीब 5:30 बजे आरोपी गुरकीरत सिंह उर्फ गोरा अपनी बुजुर्ग नानी मनजीत कौर के साथ झगड़ा करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह मारपीट पर उतर आता है और नानी के ऊपर बैठकर बेरहमी से उनका मुंह और गला दबाता हुआ साफ दिख रहा है।
इसी फुटेज ने साबित कर दिया कि जिसे सामान्य मौत मानकर राख कर दिया गया था,वो दरअसल एक मर्डर था।
क्या था कत्ल के पीछे का असल मकसद?
घर और प्रॉपर्टी का लालच: पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि वह अपनी नानी का घर और बाकी प्रॉपर्टी अपने नाम करवाना चाहता था। वह कई बार नानी पर इसके लिए दबाव बना चुका था लेकिन नानी संपत्ति उसके नाम करने को तैयार नहीं थी। इसी बात से खुन्नस खाए बैठे दोहते ने उस नानी को ही रास्ते से हटा दिया, जिसने उसे पाल-पोस कर बड़ा किया था।
मौत से लेकर गिरफ्तारी तक की टाइमलाइन:
3 सितंबर: शाम करीब 6 बजे परिवार को नानी की मौत की खबर मिली। देरी होने के कारण शव मोर्चरी में रखवाया गया।
4 सितंबर: गुरकीरत की बातों में आकर परिवार ने पुलिस से धारा 194 (सामान्य मौत) के तहत कार्रवाई करवाई और अंतिम संस्कार कर दिया।
CCTV मिलने के बाद: मृतका की बेटी (आरोपी की मौसी) कुलविंदर कौर की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।
पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ली और धारा 194 की कार्रवाई को पलटते हुए आरोपी गुरकीरत पर सीधे हत्या (मर्डर) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना सदर इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्रॉपर्टी के आगे खून के रिश्ते भी कितने खोखले हो गए हैं।
