![]()
दुर्ग में शिक्षक दिवस के दिन 5 सितंबर से शुरू हुए तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के बीच बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है। इसमें भूपेश बघेल को ‘घोटालों की क्लास’ के सामने दिखाया गया है। पोस्टर के साथ बीजेपी ने लिखा- ‘गुरु बिन ज्ञान कैसा… भूपेश बिन घोटाला कैसा…।’ बीजेपी के इस पोस्टर के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन दीपक बैज ने बीजेपी की पोस्टर राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के पास पोस्टर के अलावा कुछ बचा ही नहीं है। बीजेपी ने शिक्षक दिवस को बनाया तंज का मौका 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया। इसी दिन दुर्ग में बीजेपी का तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर भी शुरू हुआ। इस मौके पर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में भूपेश बघेल की तस्वीर के साथ ‘घोटालों की क्लास’ लिखा गया। इसके जरिए बीजेपी ने कांग्रेस के पिछले शासनकाल को कथित घोटालों से जोड़ते हुए हमला बोला। पोस्टर का संदेश भी शिक्षक दिवस से जोड़कर तैयार किया गया, जिसमें ‘गुरु’ और ‘ज्ञान’ का जिक्र करते हुए भूपेश बघेल पर तंज कसा गया। दीपक बैज बोले- पोस्टर के अलावा बीजेपी के पास बचा क्या है? दीपक बैज ने बीजेपी के पोस्टर पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब पोस्टर तक ही सिमटकर रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी के पास हर जगह लगाने के लिए इतने पोस्टर हैं, तो उसे खंभों और सड़क किनारे लगे पोल पर लगाने के लिए भी पोस्टर जारी करने चाहिए। बैज ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में शायद ही कोई ऐसा सड़क का खंभा बचा होगा, जहां सरकार का पोस्टर नहीं लगा हो। उनके मुताबिक बीजेपी अब अपने मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने के लिए पोस्टरबाजी कर रही है। 1100 करोड़ के खर्च का सवाल उठाया दीपक बैज ने सरकार पर पोस्टर और मुख्यमंत्री का चेहरा चमकाने के लिए जनता के पैसे खर्च करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता के 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर चुकी है। बैज ने सवाल उठाया कि आखिर यह पैसा कहां खर्च हुआ? उन्होंने कहा कि सरकार पोस्टर और मुख्यमंत्री का चेहरा तो चमका रही है, लेकिन जमीन पर प्रदेश के हालात क्या हैं, यह जनता अच्छी तरह जानती है।
Source link
BJP ने जारी किया ‘घोटालों की क्लास’ पोस्टर:भूपेश बघेल पर साधा निशाना; बैज बोले- भाजपा के पास पोस्टर के अलावा कुछ नहीं
