Headlines

पूर्व CM भजनलाल की बेटी की मुश्किलें बढ़ी:गुरुग्राम कोर्ट में भगोड़ा होने की रिपोर्ट पेश, कुलदीप बिश्नोई जन्माष्टमी छोड़ अचानक विदेश रवाना




हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई के खिलाफ जालसाजी मामले में गुरुग्राम कोर्ट की सख्ती और बढ़ गई है। शनिवार (5 सितंबर) को गुरुग्राम की अदालत में रोशनी बिश्नोई के खिलाफ भगोड़ा घोषित करने की तामील रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए 6 अक्टूबर 2026 तक का अंतिम समय दिया है। इसी सुनवाई से पहले भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई विदेश रवाना हो गए हैं। विदेश यात्रा के कारण वे हिसार में आयोजित हुए अपने उस पारंपरिक जन्माष्टमी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सके, जिसमें वे हर साल नियमित रूप से शिरकत करते रहे हैं।
हिसार में हुए कार्यक्रम के बैनर पर उनका बड़ा फोटो भी लगाया गया था। खुद मंत्री अरिवंद शर्मा ने मंच से कुलदीप बिश्नोई के जरूरी काम से विदेश जाने की घोषणा भी की। इस तरह बिश्नोई परिवार की मुश्किलें बढ़ रहीं… कोर्ट की तारीख से पहले विदेश दौरा : कुलदीप बिश्नोई हर साल हिसार में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी महोत्सव में प्रमुखता से हिस्सा लेते आए हैं। स्थानीय समर्थकों और बिश्नोई समाज के बीच यह उनका नियमित कार्यक्रम माना जाता रहा है। हालांकि, इस बार अपनी बहन रोशनी बिश्नोई के खिलाफ चल रही अदालती कार्रवाई और 5 सितंबर की सुनवाई से ठीक पहले उनके अचानक विदेश चले जाने के कारण वे इस आयोजन में नहीं पहुंचे, जिससे राजनीतिक व स्थानीय गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बहन रोशनी को 6 अक्टूबर तक पेश होने का आदेश : गुरुग्राम के न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार सिंह की अदालत में 5 सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि रोशनी बिश्नोई के खिलाफ सार्वजनिक उद्घोषणा का नोटिस उनके पते और कोर्ट परिसर में नियमानुसार चस्पा कर दिया गया है। राज्य अपराध शाखा (SIT) प्रमुख व एसपी सिद्धार्थ ढांडा की ओर से कोर्ट में लिखित जवाब दाखिल किया गया, जिस पर अदालत 21 सितंबर को विचार करेगी। कोर्ट ने अंतिम मौका दिया : कोर्ट ने धारा 82 Cr.P.C. की प्रक्रिया से संतुष्ट होते हुए रोशनी बिश्नोई को 6 अक्टूबर 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। यदि वे इस तारीख तक भी उपस्थित नहीं होती हैं, तो उन्हें कानूनन भगोड़ा घोषित कर संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। कुलदीप बिश्नोई पहले ही डिलीट कर चुके हैं बहन के साथ वाली पोस्ट बता दें कि धोखाधड़ी और जालसाजी की एफआईआर सामने आने के बाद कुलदीप बिश्नोई ने रक्षाबंधन पर बहन रोशनी बिश्नोई के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी पोस्ट और तस्वीरें डिलीट कर दी थीं। इसके बाद से ही वे इस मामले पर दूरी बनाए हुए हैं और अब सुनवाई के ऐन वक्त पर उनके विदेश जाने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला गुरुग्राम के सेक्टर-14 थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, शिकायतकर्ता धर्मवीर बिश्नोई ने आरोप लगाया है कि रोशनी बिश्नोई और उनके पति अनूप बिश्नोई ने मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर सेक्टर 23/23ए के महंगे प्लॉट्स की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त की। इस मामले में पुलिस ने धारा 419, 420, 467, 468, 471, 204 और 120B IPC के तहत केस दर्ज किया हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *